



भागलपुर मायागंज अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मायागंज अस्पताल के ट्रॉली मैन कप्तान कुमार सिंह ने बताया कि बीते 7 सितंबर को अस्पताल परिसर से स्टेबलाइजर चोरी हुआ था। इसके अलावा फैब्रिकेटेड स्टाफ रूम से एक बैग भी चोरी हुआ था। उस बैग में पावर बैंक, ओटीजी केबल, चार्जर और 3700 रुपए नकद रखे गए थे।

घटना के बाद जब अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसी चोर को पहले भी स्टेबलाइजर चोरी करते हुए देखा गया। शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने संदिग्ध युवक को अस्पताल परिसर के आसपास घूमते देखा और तुरंत ट्रॉली मैन को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर पूछताछ की।

चोर ने अपना नाम अमरपुर पवई निवासी निक्कू बताया है। उसने कहा कि वह अपनी मां का इलाज कराने अस्पताल आया था। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने बैग चोरी करने की बात कबूल कर ली है। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है।












