



भागलपुर – होली के बाद जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे व्यवस्था चरमरा गई। मुख्य रूप से पर्ची काउंटर पर टेक्निकल समस्या के कारण पर्चियां नहीं कट पा रही थीं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

इस संबंध में खबर चलने के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि तकनीकी दिक्कत को अब दूर कर लिया गया है और व्यवस्था सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मरीजों को प्राथमिकता दी गई थी और डॉक्टरों से तत्काल मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

डॉक्टर चौधरी ने कहा कि भविष्य में ऐसी समस्या न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है।













