



भागलपुर के मायागंज अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के सामने चिट्ठा कटवाने को लेकर दो मरीजों के बीच विवाद हो गया। शुरुआत में मामूली बहस हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत किया। गार्ड की तत्परता से कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

इस घटना के कारण ओपीडी परिसर में कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अस्पताल में चिट्ठा कटवाने के लिए रोजाना भारी भीड़ जमा होती है, जिससे इस तरह की झड़पें अक्सर होती रहती हैं।
मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से चिट्ठा कटवाने की प्रक्रिया को और व्यवस्थित और बेहतर बनाने की अपील की है।













