4.5
(2)

भागलपुर। मायागंज अस्पताल परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इलाज कराने आए मरीज के परिजन से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ते ही जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

इसी बीच युवक भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। घटना के बाद बरारी थाना पुलिस ने आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के दवाई काउंटर के पास खड़ा था, लेकिन उसका मकसद दवा खरीदना नहीं बल्कि चोरी करना था।

फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: