0
(0)

भागलपुर नगर निगम में मेयर की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने पार्षदों के अधिकारों के हनन और नगर निगम में हो रही कथित मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

पार्षद रंजीत मंडल नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में नियमों को दरकिनार कर कार्य किए जा रहे हैं और पार्षदों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है।

पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम में असामाजिक तत्वों को ठेकेदारी दी जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम प्रशासन पूरे मामले की जांच कराए और पार्षदों को उनके अधिकार दिए जाएं।

रंजीत मंडल ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: