



भागलपुर। महिला एवं बाल विकास निगम की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत चयनित छह अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कर कमलों से सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रितु कुमारी, पिता फौदारी राजक, मोहिउद्दीनपुर, जगदीशपुर को बहुउद्देशीय कर्मी के पद पर, राजकुमार, पिता विजय दास, मिर्जानहाट को डाटा एंट्री ऑपरेटर, पवन कुमार शर्मा, पिता गोपाल कृष्ण शर्मा, मिर्जानहाट को लेखा सहायक, अभिषेक सुमन, पिता जयप्रकाश पंडित, शिसया (कटिहार) को वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, मोना कुमारी, पिता नंद किशोर शाह, राजगुरु (तारापुर) को केंद्र प्रशासक तथा संजीव कुमार भारतीय, पिता मनोज कुमार मंडल, सामुखिया मोड़ (बांका) को कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक के पद पर नियुक्त किया गया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, डीपीओ आईसीडीएस अनुपमा कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।













