



भागलपुर। मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर के मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग फतिया के लिए और पाकर बनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर इमामबाड़े में गहमागहमी का माहौल रहा।
लोगों ने दरगाह पर फतिया किया और पाकर बनाकर विभिन्न इमामबाड़ों की ओर रवाना हुए। हर साल की तरह इस बार भी यहां आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भीड़ को देखते हुए मुर्तजा अली दरगाह कमेटी की ओर से एक कैंप भी लगाया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। कैंप में व्यवस्था संभालने के लिए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, मीडिया प्रभारी तकी अहमद जावेद, सह संयोजक जिनी हमीदी, मिंटू कलाकार, सैयद जा उल हक, मोहम्मद जुम्मन अंसारी, मोहम्मद इम्तियाज, निजाहट अंसारी, करीम अंसारी, कबूल खान, मोहम्मद काबुल, सचिन मेराजुल और अध्यक्ष तबारक अंसारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा ततारपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और केंद्रीय मोहर्रम कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग किया।
फोटो विवरण: मोहर्रम की सातवीं तारीख को फतिया और पाकर के लिए मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट पहुंचे लोग, सहयोग के लिए लगाया गया कैंप।













