


निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के काजीचक हरिजन टोला मोहल्ले के रहने वाले सतीश दास के साथ मोहल्ले के ही युवकों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई की गई। जिससे उसका सर फूट गया। वही शरीर में भी चोट आई है। पीड़ित युवक का कहना है कि मोहल्ले के कुछ बदमाश युवक नशा करने के लिए उससे दो हजार रुपए नशा करने के लिए मांग रहे थे, नहीं देने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। वही पिटाई के बाद जब घायल युवक अपनी फरियाद लेकर मोजाहिदपुर थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसकी फरियाद सुनने के बजाय उसे डांट डपट कर भगा दिया गया। इसके बाद पीड़ित फरियाद लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम के कार्यालय पहुंचा लेकिन वरीय पुलिस अधीक्षक कहीं फील्ड में निकले हुए थे। जिसके कारण पीड़ित की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। वही उनके कार्यालय से पुलिसकर्मियों ने मोजाहिदपुर थाने को फोन कर पीड़ित की फरियाद सुन कार्यवाही करने की बात कही। तब भी पीड़ित थाने के डर से जाना नहीं चाह रहा था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर फिर से उसे थाने भेजा है।
















