



नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का इस बार भक्ति गीत पर डांस करते हुए वीडियो सामने आया है. कहा जा रहा है कि नवगछिया में ही शिवरात्रि के अवसर पर एक जागरण के प्रोग्राम में विधायक ने नृत्य किया था. स्टेज पर उनके साथ कुछ महिला कलाकार भी नृत्य कर रहीं हैं.

गाने का बोल कुछ इस तरह है “मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के”. विधायक के विरिधियों ने इस नृत्य पर सोशल मिडिया में जम कर चुटकी ली है तो दूसरी तरफ गोपालपुर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जागरण का आयोजन था, भक्ति में गीत बज रहे थे ऐसे में विधायक जी ने लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नृत्य किया. उनके हिसाब से इस में कोई खराबी नहीं है.

हमारे आराध्य महादेव शिव के बारे में भी शास्त्रों में लिखा है कि उन्होंने समय-समय पर तांडव नृत्य किया था. भगवान कृष्ण समेत कई आराध्यों ने भी नृत्य क्षमता का समय समय पर प्रदर्शन किया है.















