5
(1)

नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बंटी रूमा रेस्टोरेंट के समीप शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह लगभग नौ बजे की बताई जा रही है, जब नवगछिया की ओर से आ रही अपाचे 350 सीसी मोटरसाइकिल और नारायणपुर की दिशा से आ रही सीएनजी टेंपू आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क से बाहर निकालकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। झंडापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा।

दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवारों की पहचान भागलपुर जिला के रजौन थाना क्षेत्र के नंदूचक निवासी सिपाही विलास कुमार और अरार सनोखर निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।

वहीं, सीएनजी टेंपू नंबर बीआर 34 पी 7438 पर सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान खगड़िया जिला के परवत्ता अंतर्गत विषणपुर निवासी संजय सिंह, मानव कुमार, ऋषव कुमार और जुगनू देवी के रूप में की गई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इनमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर बीआर 10 एएम 2356 बताया गया है। सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और बिहपुर सीएचसी भेजा गया था, जहां से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: