




नवगछिया के मकंदपुर चौक पर खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के चकपटिया गांव निवासी मंगलवार को मकंदपुर चौक एनएच 31 पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई जिसमें गुलशन कुमार, पत्नी रवीना कुमारी और उनकी 5 वर्षीय बेटी आनया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, इसी दौरान चार चक्का वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना नवगछिया मकंदपुर चौक एनएच 31 पर हुई।
घायलों को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया ।
















