5
(1)

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को महिला संवाद यात्रा के तहत भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा अंतर्गत मुखेरिया गांव पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, स्कूली बच्चे और जीविका दीदियां पहले से ही मौजूद थीं।

लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री मंच से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ कुछ स्टॉलों का निरीक्षण कर बिना मंच पर आए ही रवाना हो गए। उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय नारायण चौधरी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री द्वारा संवाद नहीं किए जाने से मौजूद महिलाओं में नाराज़गी साफ दिखी। कई महिलाओं ने हाथ में लिए आवेदन पत्र हवा में लहराते हुए अपनी नाराजगी जताई। कुछ महिलाओं ने मौके पर ही हंगामा भी किया।

महिलाओं ने कहा कि इतनी भीड़ और गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी मुख्यमंत्री ने मंच से कुछ नहीं कहा, जिससे वे बेहद निराश और आक्रोशित हो गईं। इस पूरे घटनाक्रम ने आयोजन की तैयारियों और प्रशासन की योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: