0
(0)

भागलपुर में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्मार्ट सिटी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित सभा स्थल, मीटिंग हॉल, हेलीपैड की संभावित व्यवस्था, आवागमन मार्ग, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने बैजानी गांव स्थित ऐतिहासिक तालाब की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। तालाब अपनी मूल संरचना से काफी हद तक क्षतिग्रस्त पाया गया। तालाब के किनारे बनी सरकारी सीढ़ियां पूरी तरह टूट चुकी हैं और तालाब का पानी सूखने की प्रक्रिया में है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में कदम उठा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर अमित कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: