5
(1)

मुंगेर। नवरात्र की पहली पूजा पर श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब मुंगेर जिले के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति सिद्धपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर में उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करने मंदिर पहुंचे और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर श्रद्धालु कलश में जल भरते हुए लगभग 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर तेलडीहा पहुंचे और मां भगवती की पूजा-अर्चना की। लाखों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो।

तेलडीहा दुर्गा मंदिर का इतिहास भी बेहद प्राचीन और समृद्ध है। इसकी स्थापना वर्ष 1603 में बंगाल के शांतिपुर जिले के दालपोसा गांव के हरवल्लव दास ने तांत्रिक विधि से की थी। तभी से यह मंदिर शक्ति सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है। यहां नवरात्र में विशेष पद्धति से बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना होती है।

नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर मां की पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: