5
(1)

भागलपुर। मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा चौक के पास हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान प्यारेलाल (17) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम गोपी कुमार (20) है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोपी को उसके पिता हीरालाल ने बाजार से सामान खरीदने के लिए भेजा था। इसी दौरान उसका दोस्त प्यारेलाल भी साथ जाने को तैयार हो गया। दोनों एक बाइक पर सवार होकर बाजार के लिए निकले थे। जैसे ही वे बड़े रायपुरा चौक के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे एवं घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान प्यारेलाल की मौत हो गई। वहीं गोपी की स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक प्यारेलाल मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था, जबकि घायल गोपी अभी पढ़ाई कर रहा है। इस घटना से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: