



नवगछिया – मंगलवार को मूसलाधार वर्षा के कारण नवगछिया स्टेशन रोड के पास करीब 50 मीटर तक सड़क पर जलजमाव ने एक पोखर का रूप ले लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर सड़क पर जलस्तर करीब 1 फीट तक हो गया है जिसके कारण आसपास के चार दुकानों में भी वर्षा का पानी घुस गया है. नवगछिया के स्थानीय धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, लोक गायक मिथुन महुआ, जेम्स फाइटर ने पदाधिकारियों से तत्काल इस समस्या का स्थाई निदान निकालने की मांग की है.
















