5
(1)

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड के शिवनारायणपुर स्थित खेल मैदान में पीरपैंती विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन की सफलता के उपरांत पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक ने शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर वनांचल एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस तथा पीरपैंती स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल के ठहराव की स्वीकृति मिलने को क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए रेलवे बोर्ड एवं संबंधित मंत्रालय को धन्यवाद दिया। विधायक ललन पासवान ने कहा कि वह कई वर्षों से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे और अब जाकर सरकार ने इस पर स्वीकृति दी है, जिससे क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों पीरपैंती ताप विद्युत परियोजना, विक्रमशिला-कटारिया पुल सह रेल लाइन तथा विक्रमशिला विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए अन्य विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी, जबकि महागठबंधन की सभी सीटों पर जमानत जप्त हो जाएगी।

अंत में उन्होंने कहा कि सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि पीरपैंती क्षेत्र की जनता आज भी पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: