



नवगछिया । 28 मई 2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि खरीक थाना क्षेत्र के विषपूड़िया नवटोलिया निवासी शुभम कुमार यादव पिता सुबोध यादव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इनकी नाबालिग पुत्री को शादी की नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 168/25, धारा 137 (2)/96/3(5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था उसी क्रम में बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त 02 आरोपी विषपुरिया निवासी शुभम कुमार यादव, सौरभ कुमार दोनों पिता सुबोध यादव को खगड़िया जिला से गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
















