



नवगछिया । 30 अगस्त 2025 को वादनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री नवगछिया गई थी। जो वापस लौटकर घर नहीं आई है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड सख्या- 211/25, धारा- 137 (2) / 140 (3) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड की अपहृता को बरामद किया गया था एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम शनिवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी निवासी विशाल मंडल पिता चोखे मंडल को नवगछिया से गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













