0
(0)

नवगछिया पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी युवराज कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि युवराज कुमार उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ भगा ले गया है। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा मामले की छानबीन के दौरान अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपित युवराज कुमार उर्फ छोटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: