



भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत ऋण और क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साथ ही वाटर हेड द्वारा जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन थे — युको बैंक मैनेजर निकिता कुमारी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी और राधा देवी। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और लाभुक भी उपस्थित थे।
समारोह में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और मंचासीन पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लाभुकों को ऋण वितरित किया और उन्हें क्रेडिट कार्ड प्रदान किया। इसके पश्चात जल गुणवत्ता परिक्षण कार्यशाला संवाद के माध्यम से जल को शुद्ध और सुरक्षित रखने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद सुभाष कुमार, किशोर ठाकुर, विनोद रजक, प्रतिनिधि पप्पू झा, मुकेश कुशवाह, नगर परिषद सुल्तानगंज के प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शशि कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रियांक प्रदर्शी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य अलका चौधरी सहित दर्जनों सदस्य, वार्ड पार्षद और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।













