5
(1)

नवगछिया। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो रहा है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा है, जिसमें विशेष रूप से कद्दू भात बनाया जाता है। इस अवसर को लेकर सोमवार को नवगछिया बाजार में कद्दू की खरीदारी में तेजी देखी गई।

बाजार में कद्दू के दामों में उछाल देखने को मिला। गोल आकार वाले कद्दू 70 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच बिके, जबकि लंबे आकार वाले कद्दू की कीमत 50 से 70 रुपये प्रति किलो रही। हर तरफ खरीदारी करने वालों की भीड़ देर शाम तक बाजारों में जुटी रही।

कद्दू के साथ-साथ लोग अन्य पूजा सामग्री जैसे सुप, नारियल, टाभा, नींबू आदि भी खरीदते दिखे। छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर बाजार में भक्तिमय माहौल देखा गया। लोगों में उत्साह और श्रद्धा का समागम साफ नजर आया।

इस तरह छठ महापर्व की शुरुआत से पहले नवगछिया में बाजारों में व्यस्तता और धार्मिक उमंग का माहौल गहराया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: