



नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव में शनिवार की रात्रि चुनावी रंजिश के कारण दो पक्ष में जमकर मारपीट हुआ। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद जीते और हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक अभी भी विवाद करने में पीछे नहीं हट रहे हैं जिसके कारण शनिवार को भी विवाद हुआ और जमकर मारपीट हो गया। मारपीट में बलाहा का आशीष कुमार जख्मी हुआ जिसने पीएचसी नारायणपुर में ईलाज करवाया और प्राथमिकी दर्ज करने भवानीपुर पुलिस के पास पहुंचा।
















