



नारायणपुर-लगातार हो रही वर्षा से धान का किसान काफी परेशान है। प्रखंड अंतर्गत आठ पंचायत में धान की खेती होती है। जयपुर चुहर पश्चिम, नगरपारा उत्तर, रायपुर, भवानीपुर, नगरपारा दक्षिण,नगरपारा पूरब, सिंहपुर पूरब,सिंहपुर पश्चिम में धान की खेती होती है।

लगातार वर्षा से धान का फसल बर्बादी की तरफ है नारायणपुर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी चितरंजन चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि वर्षा हुई है। इससे धान का फसल बर्बाद हुआ है।लेकिन अभी चुनाव में व्यस्त रहने के कारण इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर सकता हूं। कोई आंकड़ा नहीं है। फसल बर्बाद होने का आंकड़ा सर्वे के बाद बताया जाएगा।
















