5
(1)

नारायणपुर: नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर एक में बहुजन प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रत्याशी पूनम सिंह कुशवाहा, जीविका दीदी सीमा कुमारी और मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह के दौरान भ्रमरपुर के शहीद शनिचर रविदास के पौत्र विकास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय रविदास ने कहा कि बहुजन समाज के प्रत्येक वोट का उपयोग समाज की सुरक्षा और नेतृत्व निर्माण के लिए होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु यादव ने की। इस दौरान वार्ड नंबर एक के गरीब बच्चों को कंपास, कलम और कॉपियां भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कई लोगों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, बाबा चौहरमल और संत गाडगे सहित बहुजन महापुरुषों की तस्वीरें भेंट की गईं।

समारोह में समरजीत कुमार, प्रवेश, पंकज यादव, योगेंद्र मलिक, सोनेलाल मलिक, संगीता देवी, विक्रम, लक्ष्मी देवी, अनुपमा देवी, अनुपम कुमार, बमबम कुमार, अनिल रविदास, गौरव रविदास, शिवम कुमार और निर्मल मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: