



नारायणपुर के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एनएच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास ट्रक व बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भोरकाठ निवासी संजीव कुमार सिंह एवं संतोष कुमार मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी भेजा गया। दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
















