5
(1)

भागलपुर । खेल विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त दौड़ एवं साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राजा कुमार ने प्रथम, सुजीत कुमार ने द्वितीय तथा अंकुश आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता में शिवम कुमार प्रथम, प्रिंस राज द्वितीय और संजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दौड़ में श्रेयश्री प्रथम, सुष्मिता कुमारी द्वितीय और ऋषिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन बिहार बाल भवन किलकारी के रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान किलकारी के बच्चों को नशा मुक्ति से संबंधित प्रेरणादायी संदेश भी दिए गए।

लगभग 200 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और पेंटिंग प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में समन्वयक साहिल, जिला खेल कार्यालय भागलपुर के लिपिक सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, कार्यपालक सहायक अमीर खान, प्रशिक्षक कुंदन कुमार, शारीरिक शिक्षकों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाषण, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: