



कार्यक्रम के दौरान सद्भाव आपसी भाईचारा व प्रेम का दिया गया संदेश
भागलपुर/निभाष मोदी
भागलपुर।ललमटिया चौक नसरतखानी के नरसिंह भगवान मंदिर प्रांगण में निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सह प्रवचनकर्ता केन्द्रीय प्रचारक पंडित अब्दुल गफ्फार जो दिल्ली से आये थे के द्वारा किया गया | इसमें परमात्मा से साक्षात्कार कराया जाता है जो सर्वव्यापी सर्वमान्य , जो कन – कन में व्याप्त और निराकार है । जिसे ब्रह्म ज्ञानी द्वारा जाना जाता है और जानने का मार्ग बताया जाता है ।

इसमें न कोई हिन्दू न मुसलमान न सीख न इसाई सभी एक परमात्मा के संतान है । नर सेवा नारायण सेवा है । इसमें अध्यात्मिक ज्ञान दिया गया , और एकांकी, भजन और प्रवचन द्वारा उदाहरण देकर सद्भाव ,आपस में प्रेम, भाईचारा स्थापित करने का संदेश दिया गया। जिसमें जिला संयोजक दिनेश मंडल, छाया बहन, शिवकुमार मालाकार सहित सैकड़ों की संख्या में निराकारी संतो ने हिल्सा लिया । यह कार्यक्रम पूर्व पार्षद अमरकांत मंडल के देखरेख में संपन्न हुआ ।
















