5
(2)

भागलपुर विजयदशमी के अवसर पर नाथनगर के सीटीएस मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत समेत कई आला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रामलीला पार्टी द्वारा राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों का जीवंत मंचन कर रावण वध का ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से रावण दहन कर कार्यक्रम का समापन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि त्योहार समाज में भाईचारा, संयम और सौहार्द का संदेश देते हैं। आपसी सहयोग से ही समाज का विकास और प्रगति संभव है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने कहा कि पर्व-त्योहारों में असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता और निगरानी से सभी आयोजन शांति और अनुशासन के साथ पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी विसर्जन को भी शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने की अपील की।

नाथनगर सीटीएस मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। आसपास के लगभग 40 गांवों से लोग रावण दहन देखने पहुंचे। इधर, भागलपुर शहर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में भी रावण दहन का आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: