



- बिहारी अतिथि सदन में बैठक कर डीलर संघ ने लिया निर्णय
नवगछिया – नवगछिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने स्थानीय बिहारी अतिथि सदन में एक बैठक का आयोजन कर अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर 9 जनवरी तक हड़ताल करने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार पासवान कर रहे थे जबकि मौके पर जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता भी मौजूद थे.

संघ के जिम्मेदार सदस्यों ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी डीलर 9 जनवरी तक वितरण कार्य पूर्णतः बंद रखेंगे. जानकारी दी गई कि डीलरों की मुख्य मांगों में ₹30000 प्रति माह सैलरी देने या फिर प्रति क्विंटल ₹300 कमीशन की मांग शामिल है. साप्ताहिक छुट्टी, बेवजह भयादोहन समेत अन्य मांगों पर भी लोग हड़ताल पर जा रहे हैं. अगर उन लोगों की मांगों को संजीदगी से नहीं लिया गया तो वे लोग आए दिन फिर प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करेंगे. इस अवसर पर बड़ी संख्या में डीलर संघ के सदस्य मौजूद थे.














