5
(1)

नवगछिया : नवगछिया विकास समिति के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर को नवगछिया अनुमंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजनकर्ता मुकेश राणा ने बताया कि समारोह में नवगछिया के सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को ‘बिहुला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

मुकेश राणा ने बताया कि समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं और इसे लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह आयोजन नवगछिया की समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को मान्यता देने और क्षेत्र के युवाओं तथा नागरिकों को प्रेरित करने का प्रयास है।

समारोह में भाग लेने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के उपस्थित होने की संभावना है। आयोजन समिति ने कहा कि इस अवसर पर सभी का स्वागत किया जाएगा और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: