



नवगछिया
V.T.P. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आगामी 29 अक्टूबर को नवगछिया आएंगे। उनका ये राजनीतिक दौड़ा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है। जिसको लेकर नवगछिया के निषाद समाज ने बीते बुधवार को नवगछिया के नवादा गांव में एक बैठक आयोजित कर मुकेश साहनी के आगमन पर पर पूरी व्यवस्था एवं स्वागत की रूपरेखा तैयार की। इस बैठक की अध्यक्षता निषाद समाज के अवकाश प्राप्त प्रशासनिक पदाधिकारी जयशंकर मंडल ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से आगामी लोकसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी को निषाद समाज का समर्थन देने की बात रखी गई।

जिसमें निषाद समाज के सैकड़ों बुद्धिजीवियों
ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने
अपने विचार रखे। मुकेश साहनी के आगमन को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के एक 15 सदस्यों की कार्यक्रम तैयारी समिति का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष प्रो० विमांशु मंडल (निषाद) को बनाया गया। इस मौके पर विनोद सिंह, नरेश सिंह, सिकन्दर सिंह,दिलीप सिंह,मुक्तिनाथ सिंह, प्रदीप सिंह,शंकर सिंह, विपिन सिंह, अवधेश सिंह,विभाष सिंह, खूंतर सिंह, प्रेम सिंह, राजेन्द्र सिंह, पवन सिंह के आलावे सैकड़ों निषाद समाज के लोग मौजूद थे।













