5
(1)

नवगछिया और आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। लोग अपने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए।

साथ ही अपने मवेशियों की भी पूजा की गई। भक्तों ने रंगोली के रंगों से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।

भजन-कीर्तन और अन्नकूट के प्रसाद का वितरण भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गोवर्धन पूजा को लेकर भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: