0
(0)

नवगछिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित 17 मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह वितरण एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहायता उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पिंकेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. बीदास, बीएचएम अनुरिमा कुमारी, बीसीएम सुमित कुमार, एसटीएलएस शंकर कुमार सिंह, एसटीएस, बी एंड एमएनई और डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि चिह्नित सभी टीबी मरीजों को लगातार छह महीने तक नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मरीजों को आवश्यक पोषण मिलेगा, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी और दवाओं के प्रभाव से शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि टीबी के सफल इलाज में दवा के साथ संतुलित आहार की अहम भूमिका होती है।

एनटीपीसी ने कुल 500 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जिन्हें पोषण और उपचार संबंधी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को मजबूती देने की दिशा में सराहनीय कदम मानी जा रही है। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों से दवा नियमित लेने, स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की।

शाहकुंड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहकुंड में एनटीपीसी कहलगांव की ओर से गोद लिए गए यक्ष्मा मरीजों में भी फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. खुस्तर आजमी, बीसीएम राकेश कुमार सिंह, रजत कुमार सिंह और सौरभ सुमन ने संयुक्त रूप से 15 टीबी मरीजों को फूड पैकेट वितरित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: