



नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट लीग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया क्रिकेट लीग-1 का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को तेतरी मैदान, नवगछिया में खेला जाएगा। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो टीमें — नवगछिया टाइगर और नवगछिया यूथ — खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मैच लीग अंक तालिका के आधार पर शीर्ष दो टीमों के बीच आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा एवं सचिव संतोष कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट लीग में नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंडों से कुल 80 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। खिलाड़ियों के बीच लगभग 80 हजार रुपये की फीस राशि का वितरण भी किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार एवं अतिरिक्त इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

फाइनल मुकाबले के समापन के बाद सभी खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों के लिए होटल फूड प्लाजा, तेतरी नवगछिया में डिनर पार्टी का भी आयोजन किया गया है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।














