0
(0)

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग का ऑक्शन कार्यक्रम बीती रात फूड प्लाजा होटल नवगछिया में आयोजित किया गया। इस लीग में कुल चार टीमें भाग लेंगी। लीग में शामिल टीमें और उनके ओनर इस प्रकार हैं – नवगछिया सिटी (ओनर: सोनी डेयरी), नवगछिया यूथ (ओनर: फूड प्लाजा), नवगछिया स्टार (ओनर: रेनू नेत्रालय) और नवगछिया टाइगर (ओनर: शहनाई सैलून)।

क्रिकेट लीग बोर्ड के अध्यक्ष सरोज झा और सचिव संतोष कुमार ने बताया कि लीग में कुल 160 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। ट्रायल के आधार पर 80 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए चुना गया। प्रत्येक टीम ने नीलामी के माध्यम से 15 खिलाड़ियों का चयन किया, जबकि बाकी पांच खिलाड़ी सुरक्षित बेस प्राइस पर टीम में शामिल रहेंगे। इस प्रकार प्रत्येक टीम में कुल 20 खिलाड़ी होंगे। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए प्रत्येक टीम के लिए अधिकतम 20 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई थी।

लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि चारों टीमें लीग मैचों में आपस में मुकाबला करेंगी। लीग के अंत में टॉप दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा। सभी मुकाबले 20 ओवर के टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। मैचों का कार्यक्रम आगामी बैठक में तय किया जाएगा और उसके बाद इसकी सूचना सभी टीमों को दी जाएगी।

ऑक्शन कार्यक्रम में सभी टीम ओनर उपस्थित रहे। इनमें डॉ. अविनाश कुमार (रेनू नेत्रालय), विवेकानंद यादव (सोनी डेयरी), मुकेश कुमार (फूड प्लाजा) और उत्तम कुमार (शहनाई सैलून) शामिल थे। इसके अलावा बबलू कुमार, राम लखन दा, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश गोस्वामी, सूरज लाठ, प्रशांत कुमार, अजेश साहू, किशन कुमार और निक्कू भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही लीग के संचालन और मैचों के नियमों की जानकारी दी गई। आयोजकों ने कहा कि नवगछिया क्रिकेट लीग का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में क्रिकेट प्रतिभा को बढ़ावा देना, उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करना और खेल के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने लीग की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और इसे नवगछिया के खेल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: