5
(1)

नवगछिया। अनुमंडल मुख्यालय के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज के कारण सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। विशेषकर अनुमंडलीय अस्पताल और डाकघर के समीप बाजार जाने वाली सड़क पर रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गहरा कीचड़ जमा हो गया है।

गुरुवार को दिनभर इस कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने वाले कई दोपहिया और तीनपहिया वाहन फिसल कर गिरते रहे। कई वाहन तो कीचड़ में इस कदर फंसे कि उन्हें धक्का देकर बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि नवगछिया रोड ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। निर्माण के दौरान अस्थायी रूप से दोनों ओर बाइपास सड़कों का निर्माण किया गया है, लेकिन डाकबंगला के पास की सड़क पर अब तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इसके चलते वहां कीचड़ का जमाव हो गया है।

बारिश के कारण सड़कों की हालत और भी बिगड़ गई है। जिस स्थान पर सड़क का निर्माण अधूरा है, वहां दोपहिया और तीनपहिया वाहन लगातार फिसलते और पलटते देखे गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत और समुचित निकासी की व्यवस्था की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: