



नवगछिया के जीरोमाइल में स्थित फूड प्लाजा के समीप सस्ता बाजार का भव्य उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा नारियल फोड़ व फीता काटकर किया गया । उद्घाटन के मौके पर फूड प्लाजा के संचालक संतोष सिंह द्वारा माला पहनाकर, अंग वस्त्र व बुके देकर उद्घाटनकर्ता का भव्य स्वागत किया ।
वही मौके पर फूड प्लाजा एवं सोना मैरिज गार्डन के संचालक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नवगछिया बाजार जाने में काफी वक्त लगता था आए दिन हमेशा जाम रहने के कारण गाड़ी में भी स्क्रैच लगने की प्रबल संभावना रहती थी । हमेशा जाम रहने के कारण बाजार जाने में घंटों लगता था इसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर नवगछिया के जीरोमाइल फूड प्लाजा के समीप सस्ता बाजार मिनी ग्रॉसरी मॉल खोला गया है जहां एक छत के नीचे घरेलू सभी सामान उपलब्ध है । वहीं वर्तमान में 10% ऑफर दिया जा रहा है ग्राहक अपने पसंद के घरेलू सामान अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं एवं 20 किलोमीटर तक फ्री डिलीवरी का लाभ ले सकतें हैं । वहीं उद्घाटन के मौके पर संचालक के परिवार के कई सदस्य मौजूद थे । उद्घाटन के बाद संध्या में नवगछिया शहर के कई गणमान्य सस्ता बाजार पहुंचे जहां उन्होंने खरीदारी भी की एवं एक नए रूप में नवगछिया को आगे बढ़ाने हेतु सबों ने संतोष कुमार को धन्यवाद एवं बधाई दी ।
















