



अज्ञात ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, चालक फरार
नवगछिया। नवगछिया के बाबा विशु राउत पथ पर श्रीपुर के पास चार लेन सड़क पर मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक महेशखूंट से चौसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक अपाचे बताई जा रही है।

घायलों में एक युवक अरविंद पटेल, पिता उमेश पटेल, निवासी – बिंदा दिरा, गोगरी जमालपुर, जिला मुंगेर शामिल हैं, जो बाइक के पीछे बैठे थे। वहीं, बाइक चला रहे शिवकुमार सिंह, पिता ब्रह्मदेव सिंह, निवासी – महेशखूंट, थाना महेशखूंट, जिला खगड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं गंभीर स्थिति होने के कारण चिकित्सक नें शिवकुमार सिंह को भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया ।














