



भागलपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग द्वारा नवगछिया के शिक्षक खमेंद्र कुमार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया के प्रतिवेदन पर निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि खमेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक विद्यालय बोन्डवा (बीएलओ बुथ संख्या 107), नवगछिया के द्वारा विशेष ग़हन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत .

मतदाताओं का सत्यापन हेतु मतदाता गणना प्रपत्र का उठान नहीं किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया द्वारा 02 जुलाई 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री कुमार के द्वारा सत्यापन का कार्य प्रारंभ नहीं किया जाना, महत्वपूर्ण कार्य के प्रति शिथिलता बरतने, रुचि नहीं लेने एवं मोबाइल बंद रखने के आरोप में कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।













