



भागलपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग द्वारा नवगछिया के शिक्षक गौरव यदुवंशी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया के प्रतिवेदन पर निलंबित कर दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवगछिया द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि गौरव यदुवंशी विशिष्टि शिक्षक, उर्दू, प्राथमिक विद्यालय उजानी (बीएलओ बुथ संख्या 47) नवगछिया द्वारा जानबूझ कर निर्वाचन कार्य में बाधा पहुँचाने का प्रयास कर रहे थे, जो अति गंभीर मामला है।













