



नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवनीत झा के 25 वर्षीय पुत्र शिवम झा के रूप में की गई है। परिजनों ने तत्काल शिवम को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान शिवम अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा और मायागंज जाने से साफ इनकार कर दिया। वह अस्पताल परिसर से भागने की कोशिश भी करने लगा। अंततः परिजनों ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर घर वापस ले गया।













