5
(1)

जेब में मिले छुट्टी के आवेदन से शुरू हुईं जांच, देर रात हुई पहचान

परिजन हुए नवगछिया के लिए रवाना

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के एनएच 31 खरीक टोल प्लाजा के समीप एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एनएचएआई के एंबुलेंस से नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद युवक की पहचान में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन घटना स्थल से उसका मोबाइल बरामद किया गया। बाद में अस्पताल में उसकी जेब से एक आवेदन मिला, जिसमें उसका नाम और छुट्टी का विवरण था।

पुलिस के घंटों जाँच पड़ताल के बाद देर रात की युवक की पहचान नीलेश कुमार, पिता संतोष राय, निवासी छोटी लगार, थाना परबत्ता, जिला खगड़िया के रूप में हुई। दुर्घटना के बारे में जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अचानक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इतना जोर से गिरा कि उसका हेलमेट भी चूर-चूर हो गया।

घटना के बाद घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया। परिजन अब नवगछिया अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं देर रात तक नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में नवगछिया पुलिस शव के समीप तैनात थी ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: