



नवगछिया के प्रतिभाशाली योगा खिलाड़ी धर्मचंद भगत को भागलपुर स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में धर्मचंद भगत इसी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार दास, एच.ओ.डी. अनामिका, नाज बानो और डॉ. साकेत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में धर्मचंद भगत की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बड़ी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।













