5
(2)

नवगछिया। नवगछिया सहित भागलपुर वासियों के लिए 29 सितंबर 2025 की शाम खास होने जा रही है। फूड प्लाजा की ओर से इस दिन रोमांटिक कैंडल नाइट डिनर और म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को एक यादगार शाम देने का है, जिसमें हर कोई अपने प्रियजनों के साथ खुशनुमा पल बिता सके।

आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम पति-पत्नी, परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का भी बेहतरीन अवसर होगा। मेहमानों को कैंडल लाइट माहौल में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ संगीतमय कार्यक्रम का आनंद मिलेगा। आयोजन स्थल को विशेष सजावट और रोशनी से आकर्षक रूप दिया जाएगा ताकि लोग इसे जीवनभर याद रखें।

इस आयोजन में सीमित संख्या में ही लोगों को शामिल किया जाएगा। केवल 50 सीटों की व्यवस्था की गई है ताकि प्रत्येक अतिथि को आराम और सुकून का माहौल मिल सके।

इस कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग सीधे रिसेप्शन पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर +91-9934433194 पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं बुकिंग की जा सकती है ।

आयोजकों का कहना है कि यह शाम भागलपुर और आसपास के लोगों के लिए एक रोमांटिक और पारिवारिक पल लेकर आएगी, जो जीवन की खूबसूरत यादों में हमेशा के लिए बस जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: