3
(2)

नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तेतरी पकड़ा में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की समर्पित हिंदी शिक्षिका और राजकीय शिक्षक सम्मान 2025 प्राप्त डॉ. अमृता कुमारी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने हिंदी कविता, भाषण, दोहे और नाटक की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चे बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

डॉ. अमृता कुमारी ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी भाषा के प्रयोग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदी में बोलने और लिखने का संकल्प लेकर हम अपनी भाषा की गरिमा को और ऊँचाई दे सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षिका नीतू जलान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। पूरा वातावरण हिंदीमय होकर एकता और संस्कृति का संदेश दे रहा था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: