0
(0)

नवगछिया जिले में मकंदपुर चौक स्थित पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) में मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को दिन के 11:00 बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इस दौरान नवगछिया टाउन क्षेत्र, गोपालपुर और नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। नवगछिया बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियाँ पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: