



नवगछिया के पकरा गांव में मुखिया कदम देवी के पुत्र कुमार गौरव उर्फ कुमोद कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घटना के 36 घंटे बाद भी परिजनों ने किसी प्रकार का आवेदन थाने में नहीं दिया है. पुलिस ने बताया कि घायल के पिता ने बताया कि घटना के संबंध में जो भी बोलेगा,

उसका पुत्र ही बोलेगा. क्योंकि उसी के साथ घटना हुई है. इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूछताछ के लिये पकड़ा निवासी राजकिशोर राय उर्फ झोटहना उर्फ बिलरिया के पुत्र को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ पकड़ा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस के वरीय पदाधिकारी पकड़ा गांव पर प्रत्यक्ष नजर बनाए हुए हैं. मालूम हो कि मुखिया पुत्र पर हुए जानलेवा हमले का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है.
















