0
(0)

नवगछिया। ब्यूटी, फैशन और ग्रूमिंग के क्षेत्र में नवगछिया ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फूड प्लाजा स्थित श्रेयस इन होटल के समीप कैंपस में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शहनाई सैलून का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम ने फीता काटकर सैलून का विधिवत शुभारंभ किया।

शहनाई सैलून को पूरी तरह हाई-टेक तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है, जहां बालों, चेहरे और शरीर की सुंदरता से जुड़ी लगभग हर आधुनिक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यह सैलून खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें अब तक बेहतर ब्यूटी सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था।

हेयर केयर और हेयर ट्रीटमेंट की संपूर्ण सुविधा

शहनाई सैलून में बालों से संबंधित हर तरह की आधुनिक और प्रोफेशनल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां हेयर कट और हेयर स्टाइलिंग के साथ-साथ
हेयर स्पा, डीप कंडीशनिंग, हेयर फॉल कंट्रोल ट्रीटमेंट, डैंड्रफ ट्रीटमेंट, स्कैल्प ट्रीटमेंट, केराटिन ट्रीटमेंट, स्मूदनिंग, स्ट्रेटनिंग, हेयर बोटॉक्स, हेयर कलर, ग्लोबल कलर, हाइलाइट्स, बैलेयाज और ग्रे कवरेज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
ग्राहकों के बालों की गुणवत्ता और समस्या को देखकर विशेषज्ञों द्वारा उपयुक्त ट्रीटमेंट की सलाह दी जाती है।

आधुनिक हेयर सेटिंग और स्टाइलिंग

शादी-विवाह, पार्टी, रिसेप्शन, फोटोशूट या किसी भी विशेष अवसर के लिए यहां लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार हेयर सेटिंग और स्टाइलिंग की जाती है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी आधुनिक हेयर कट, दाढ़ी सेटिंग, शेविंग और ग्रूमिंग की सुविधा उपलब्ध है।

ब्राइडल और ब्राइडग्रूम मेकअप की खास व्यवस्था

शहनाई सैलून की सबसे बड़ी पहचान इसका प्रोफेशनल ब्राइडल और ब्राइडग्रूम मेकअप सेक्शन है। यहां दुल्हन और दूल्हे को संपूर्ण रूप से तैयार किया जाता है। मेकअप का कार्य दिल्ली से आए अनुभवी और प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाता है, जो इंटरनेशनल टेक्नीक और ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं।
ब्राइडल मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप, रिसेप्शन मेकअप, एयरब्रश मेकअप, HD मेकअप, ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक – सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

फेस और स्किन केयर की आधुनिक सेवाएं

सैलून में चेहरे और त्वचा से संबंधित हर आधुनिक ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधा दी जा रही है। इसमें फेशियल, क्लीन-अप, डी-टैन, एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट, एक्ने ट्रीटमेंट, स्किन ब्राइटनिंग, हाइड्रा फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग और आइब्रोज शेपिंग शामिल हैं। उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स और आधुनिक मशीनों के जरिए सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

मसाज और स्पा की सुविधा

शहनाई सैलून में बॉडी रिलैक्सेशन के लिए मसाज और स्पा की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे न केवल शरीर को आराम मिलता है बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। यह सुविधा खासतौर पर व्यस्त दिनचर्या वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी है।

हाई-टेक तकनीक और आरामदायक वातावरण

सैलून को पूरी तरह हाई-टेक मशीनों, आधुनिक उपकरणों और स्वच्छ वातावरण के साथ तैयार किया गया है। ग्राहकों की सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशिक्षित स्टाफ और प्रोफेशनल ब्यूटीशियन द्वारा सेवा दी जाती है।

उद्घाटन अवसर पर फूड प्लाजा के संचालक संतोष कुमार, होटल श्रेयस इन के संचालक श्रेयास कुमार सिंह सैलून की संचालिका सिमरन सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, स्थानीय व्यवसायी और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहनाई सैलून को नवगछिया के लिए एक नई पहचान बताया। शहनाई सैलून के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को अब महानगरों जैसी ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: