0
(0)

नवगछिया के मक्खातकिया निवासी राजेंद्र प्रसाद मंडल की पुत्री प्रज्ञा मंडल ने खेल के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में पटना में आयोजित बाल बैडमिंटन साउथ इंडियन चैंपियनशिप 2025–26 में प्रज्ञा ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए टीम को विजेता बनाया। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबलों के बाद भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रज्ञा मंडल जीवी कॉलेज की छात्रा रही हैं और पढ़ाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। इससे पूर्व उनका नाम झिझिया गीत से जुड़े एक विशेष प्रदर्शन के लिए वर्ल्ड गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है, जो उनके बहुआयामी प्रतिभा का प्रमाण है।

प्रज्ञा अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन हैं और उन्होंने कम उम्र में ही उपलब्धियां हासिल कर परिवार और नवगछिया क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है।

इस उपलब्धि पर आज उनके आवास पर धर्मेंद्र मंडल, सौरभ पौद्दार के द्वारा प्रज्ञा मंडल को सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रज्ञा की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: